उत्तर प्रदेश विधानसभा सीट पर 28 जनवरी को चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में 12 नेता एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। आने वाली 11 जनवरी से चुनाव को लड़ने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी घोषणा भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार की दोपहर को की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 12 विधानसभा परिषद एमएलसी का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। यह कार्यकाल 30 जनवरी को पूरा होगा। उससे पहले ही चुनाव हो जाएंगे। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के 5 नेता और बसपा के 4 और 3 भाजपा के नेता चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
28 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना भी शुरू हो जाएगी। उच्च सदन की एक सीट के लिए वोट काउंट 32 होगाऔर 309 विधायकों के साथ बीजेपी आसानी से 9 सदस्यों को भेज सकती है। इसके बाद भी बीजेपी के पास 21 वोट बचे रह जाएंगे।
यह नेता दुबारा लड़ेंगे चुनाव
डॉक्टर दिनेश शर्मा
स्वतंत्र देव सिंह
अहमद हसन
आशु मलिक
धर्मवीर अशोक
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
प्रदीप जाटव
रमेश यादव
रामजतन राजभर
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
वीरेंद्र सिंह
साहब सिंह सैनी