दिल्ली से लेह जा रही IndiGo की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, ये रही वजह

by Priya Pandey
0 comment

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 2006) को तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में चालक और स्टाफ समेत लगभग 180 लोगों सवार थे। बताया गया कि सभी को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों समेत करीब 180 लोग सवार थे।गुरुवार सुबह फ्लाइट ने दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी। लेह पहुंचने से कुछ देर पहले तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। विमान लेह पहुंचने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आया और सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतर गया। फिलहाल आधिकारिक तौर पर उस तकनीकी खराबी की जानकारी सामने नहीं आई है। इंडिगो ने अभी तक तकनीकी समस्या की सटीक जानकारी नहीं दी है। बताया गया कि लेह हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद विमान ने वापस लौटने का फैसला किया।

इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान के लेह में उतरने के लिए परिचालन प्रतिबंधों के कारण इसे वापस  दिल्ली लौटना पड़ा। पायलट वापस दिल्ली लौट आया। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान का आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है। इस बीच यात्रियों को लेह ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।

About Post Author