गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को 100 से भी ज्यादा किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन किसानों ने शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जेवर टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों के साथ कथित रूप से गाली गलौच और मारपीट की थी। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के 100 से भी ज्यादा किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जेवर कोतवाली क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि, यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा के नोडल अधिकारी ईश्वर सिंह ने थाना जेवर में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने किसानों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।
ईश्वर सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा है कि, संजय कसाना, अशोक, सचिन, नरेंद्र भाटी और नरेश समेत करीब 100 लोगों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां तैनात कर्मचारियों के साथ गाली गलौच और मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
More Stories
गौतमबुद्ध नगर वासियों के लिए अच्छी खबर, जिले में आज 80 हजार कोरोना वैक्सीन आई
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना आए ग्रेटर नोएडा, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान का जायजा लिया
राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर, यूपी में मामले 12 हज़ार के पार
प्रशांत किशोर की क्लबहॉउस ऑडियो चैट लीक, बोले हिम्मत हो तो जारी करें पूरी चैट
नाईट कर्फ्यू के दौरान भी नहीं रुक रहे अवैध धंधे, एनसीआर के बार मे पुलिस ने मारा छापा, 4 लड़कियां एक लड़के के साथ…