मेघालय के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने बंगाल की मशहूर अभिनेत्री सायोनी घोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। यह मामला 2015 से जुड़ा हुआ है। इस पर अभिनेत्री सयोनी घोष ने भी अपना बयान दिया है।
दरअसल, 2015 में अभिनेत्री सायोनी घोष ने अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसपर हिन्दुओं के लिए काफी आपत्तिजनक पोस्ट थी। इस पोस्ट पर शिवलिंग पर कंडोम लगी फोटो थी। जिसपर विवाद हो गया था। हालांकि सायोनी ने इस पोस्ट को कुछ समय बाद हटा भी दिया था। इस यह मामला अब दुबारा से तूल पकड़ रहा है। इस मामले पर तथागत रॉय ने हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंचाने और अशांति फैलाने की कोशिश के आरोप में सायोनी घोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
तथागत रॉय ने कहा है कि, अभिनेत्री सायोनी घोष ने हिन्दुओं की भावना का अपमान किया है। इसपर उनको मांफ नही किया जा सकता है। पुलिस को उन्हें अरेस्ट करके इस मामले के बारे में पुछताछ करनी चाहिए। इसलिए उन्होंने सायोनी घोष के खिलाफ मुदकमा दर्ज करवाया है।
वही सायोनी घोष ने भी इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि, उनका ट्वीटर एकांउट किसी ने हैक कर लिया था। इसके कारण यह सब हुआ है। हालांकि मैंने तुरंत इस पोस्ट को हटा दिया था। इस मामले में उन्होंने अपने ट्वीटर को हैक करने की जानकारी पुलिस को भी दी है।
More Stories
अब अपने बुजुर्ग मां-बाप को हेलीकॉप्टर से करवाएं मथुरा वृंदावन के दर्शन, यह कंपनी लेकर आई है बड़ा प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अभिनेता रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला ने की मुलाकात
सपना चौधरी के खिलाफ 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज, मां, भाई और भाभी ….