लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली के AIIMS में चल रहा था इलाज

by Priya Pandey
0 comment

‘बिहार कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का 72 साल की उम्र में मंगलवार रात निधन हो गया है। उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। एम्स ने शारदा सिन्हा के निधन की पुष्टि की है। वह 11 दिनों से एम्स में भर्ती थीं। वह पिछले छह वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को एम्स में भर्ती किया गया था।

शारदा सिन्हा के निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दुख जताते हुए लिखा, ‘छठ महापर्व को अपनी मधुर आवाज़ से सजाने वाली, हमारी संस्कृति की मर्मस्पर्शी गायिका, शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका योगदान हमारी लोक संस्कृति के लिए अमूल्य है, उनकी आवाज़ हर आस्था और हर पर्व में सजीव रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करे। शारदा जी, आपकी यादें और गीत हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। श्रद्धांजलि।’

वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘छठ महापर्व को सुरीले गीतों से सजाने वाली, बिहार को कला के क्षेत्र में नई पहचान देने वाली शारदा सिन्हा जी के स्वर अब शांत हो गए। दिल्ली स्थित एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। गंभीर बीमार होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पद्म श्री, पद्म भूषण, स्वर कोकिला को छठी मईया अपने चरणों में शरण दें, यही प्रार्थना है। दुख की इस घड़ी में छठी माई उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति, शांति, शांति!’

 

About Post Author