राज्य-शहर

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, संजय मयूख और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि किन परिस्थितियों में मैंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद, मैं अपने समर्थकों और कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिला। उन्होंने मुझसे घर पर न बैठने और दिल्ली के लोगों के लिए लड़ने के लिए एक मजबूत पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए कोई पार्टी काम कर रही है, तो वह भाजपा है। हम इस देश के लिए और लोगों की भलाई के लिए काम करने के लिए भाजपा में आए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले वायनाड को अपना घर बताया और फिर रायबरेली चले गए और ऐसे लोगों के साथ रहना अरविंदर सिंह लवली और उनके साथियों को पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत अभियान के साथ जुड़ने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

Priya Pandey

Recent Posts

श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के निवासियों ने लगातार दूसरे सप्ताह बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा

श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है जिसकी मांग एवं…

44 mins ago

आतिशी ने स्वाति मालिवाल पर लगाए गंभीर आरोप, ‘कई महीनों से BJP के संपर्क में थी स्वाति’

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में पलटवार किया है।…

2 hours ago

स्‍वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में बिभव कुमार गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने CM आवास से किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस…

4 hours ago

अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे AAP सांसद राघव चड्‌ढा

AAP सांसद राघव चड्‌ढा भी शनिवार को अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।…

5 hours ago

रायबरेली की जनता से सोनिया गांधी ने राहुल को लेकर की भावुक अपील, ‘मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं..’

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली की जनता को संबोधित किया।…

18 hours ago

मुंबई के शिवाजी पार्क में बोले पीएम मोदी, “अनुच्छेद 370 को हमने कब्रिस्तान में गाड़ दिया”

पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। सभा…

20 hours ago