
शिकायत मिलने के बाद सोनी को 25 नवंबर 2022 को पहले बार विजिलेंस ने तलब किया था। करीब 8 महीने इंक्वायरी के बाद विजिलेंस ऑफिस अमृतसर में रविवार को FIR दर्ज की गई। सोनी पर एंटी करप्शन एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम सोनी और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 12.48 करोड़ रुपए था। उनका खर्च आय के अज्ञात सोर्स से 7.96 करोड़ रुपए ज्यादा था। इस दौरान सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां खरीदीं।
ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री की एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक कुल आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि उनकी ओर से 12,48,42,692 रुपये खर्च किए गए। सोनी ने अपनी आय से 7,96,23,921 रुपये यानि 176.08 प्रतिशत अधिक खर्च किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाई। गौर हो कि ब्यूरो पिछले लंबे समय से पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की संपत्ति की जांच कर रही थी।