गौतम बुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष राजा रावल का इलाज के दौरान निधन, कैलाश अस्पताल में चल रहा था इलाज

by admin
0 comment
गौतम बुद्ध नगर के लिए बड़ी दुख की खबर सामने आ रही है। गौतम बुद्ध नगर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजा रावल का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार की शाम को निधन हो गया है। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा था। राजा रावल की मौत के बाद पूरे जिले में मातम छा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजा रावल दादरी में अपने परिवार के साथ रहते थे। दो दिनों पहले उनके पांव में परेशानी हुई थी। जिसके बाद उनको ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर डॉक्टरों ने बताया कि, उनका लीवर डैमेज हो गया है। जिसके बाद उनको वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।
डॉक्टरों ने बताया कि, उनकी हालत में कोई सुधार नही आया था। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। राजा रावल भाजपा में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री और अन्य पदों पर भी हो चुके थे।

About Post Author