देशभर में कोरोना (Covid-19) से बीते 24 घंटों में चार मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में 2 और केरल में 1 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी 2025 से लेकर अब तक नए वैरिएंट से 116 मौतें हुई हैं। बुधवार को 3 लोगों ने जान गंवाई है। दिल्ली में 2 और केरल में एक मौत हुई है। मरने वाली की संख्या में सबसे ज्यादा केरल 36 और फिर महाराष्ट्र 31 है। दिल्ली में भी 13 मौतें हुई हैं।देश के 32 राज्य-केंद्रशासित प्रदेश मिलाकर कोरोना के 6483 एक्टिव केस हैं। केरल से सबसे ज्यादा 1384 मामले सामने आए हैं। गुजरात में 1105 और पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव केस हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1309 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा मौतें भी केरल में 37 हुई हैं। केरल के स्वास्थ्य् विभाग ने अस्पतालों को कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज करते समय जून 2023 में जारी की गई कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गुजरात में 1046 और पश्चिम बंगाल में 747 मामले हैं। नया वैरिएंट देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है।
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है। प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी अस्पतालों को जरूरी दवाएं, पीपीई किट, जांच सुविधाएं, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं को तैयार रखने को कहा है।