कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार सुबह 10.30 बजे पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक 10 जनपथ पर बुलाई है। बता दें कल शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की भी बैठक होने वाली है।
रविवार को ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गांधी फैमिली इस्तीफा दे सकती है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनावों में शर्मनाक कदम के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभियान का नेतृत्व किया था लेकिन इस बार भी कांग्रेस की झोली खाली रही। पार्टी के प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
सभी पांच राज्यों के विधासभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं, पंजाब की सत्ता भी हाथ से चली गई। इसके बाद पार्टी नेतृत्व पर लगातार सवाल खड़े होने लगे हैं। बता दें कि साल 2017 में 10 साल बाद कांग्रेस के हाथ सत्ता आई थी, जिसे इस बार पार्टी ने गंवा दी।