दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं गौहर खान, पति जैद के साथ सुनाई खुशखबरी

by Priya Pandey
0 comment

गौहर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। 41 साल की उम्र में गौहर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। हसीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है। जिसमें वो अपने पति जैद दरबार के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। गौहर और जैद वीडियो में दोनों इंग्लिश सॉन्ग पर रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं।इस रील में गौहर अपना बेबी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के चेहेर पर बड़ी सी मुस्कुराहट और खुशी साफ-साफ देखी जा सकती है। दोनों थिरक रहे हैं, डांस कर रहे हैं और अपने जीवन में आने वाली खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैन्स भी उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। गौहर खान ने वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘बिस्मिल्लाह!! आपकी प्रार्थनाओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को इशारो पर नचाओ। गाजा बेबी 2.’

गौहर और जैद के इस पोस्ट बधाईयां देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टीवी सितारों से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। एक फैन ने उनके लिए लिखा, आप को किसी की नजर न लगे। दूसरे यूजर ने लिखा, आप कपल गोल हैं। बता दें, साल 2020 दिसंबर में इस कपल ने एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना था। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर तस्वीर शेयर करते रहते हैं। दोनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम जेहान है।

About Post Author