टोक्यो पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी और देश के पहले आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सर्वोच्च अवार्ड पाने वाले वह पहले आईएएस अधिकारी होंगे।
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स कमेटी ने सुहास एलवाई का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए प्रस्तावित किया है। हालांकि इसमें टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है। लेकिन पैरालंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले डीएम सुहास एलवाई के लिए यह बेहद खास होगा।
वह देश के पहले आईएएस हैं, जिन्होंने पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता है। अब उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिलेगा, तो यह उनकी उपलब्धियों में चार चांद होगा। यह खिताब हासिल करने वाले भी वह पहले आईएएस बनेंगे। बताते चलें कि अर्जुन अवॉर्ड्स देश के सर्वोच्च सम्मानित खेल पुरस्कारों में से एक है। शानदार प्रदर्शन कर दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले तथा खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने वाली खेल विभूतियों को यह अवार्ड दिया जाता है।
आपको याद दिला दें कि गौतम बुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने जिस बैडमिंटन से भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। उस बैडमिंटन रैकेट की बोली 1.5 करोड़ रुपए लगी है। इस बैडमिंटन की कीमत 50 लाख 200 रुपए है। क्योंकि गौतम बुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने इस बैडमिंटन से टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया था। इसलिए इसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए लगी है।