केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्रीय कर्मचारियों का तीन फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया जाएगा। फिलहाल महंगाई भत्ता (डीए) 42 प्रतिशत है। इस बढ़ोतरी से अब डीए मूल वेतन के 42% से बढ़कर 45% हो गया है, जिससे देश भर के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। जो 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा। इस बढ़ोतरी से 1 करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिलने की उम्मीद है। सरकार का फैसला 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। पिछले साल 24 मार्च को केंद्रीय सरकार ने 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर महीने तक के लिए है। केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर का DA एरियर भी मिलेगा।