मुंबई में कोरोना का क़हर जारी है। 24 घंटे में 8,646 नए मरीज़ मिले। वहीं 18 लोगों की मौत हुई है। ये मुंबई में अब तक का कोरोना का एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है।
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं । 24 घंटे में 2790 नए मरीज़ मिले हैं। एक दिन में नौ मरीज़ों की मौत हुई है। दिल्ली में संक्रमण दर 3% से ज़्यादा हे गया है।
देश में 11 अक्टूबर के बाद गुरुवार को कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 72,330 नए मामले दर्ज किए गए। इस साल पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं 459 लोगों की मौत भी हुई है।
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 2,546 संक्रमित मिले हैं, वहीं 12 लोगों की मौत हुई है। पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा नए मरीज़ मिले है। बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए छिंदवाड़ा, बैतूल, खरगोन और रतलाम में 2 से 3 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना शुरु हो गया है। देश में अलग अलग अस्पतालों में लोगों को टीका लगाया गया है। कोविन प्लेटफॉर्म पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
बंगाल और असम में दूसरे दौर के मतदान में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला है। बंगाल में शाम पांच बजे तक 80% तो वहीं असम में 73% मतदान हुआ है। मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा की भी ख़बरें आई है।
ममता बनर्जी नंदीग्राम में हैं और वहां वोटिंग की जानकारी लेती रही। उन्होंने प्रधानमंत्री के चुनाव के दिन रैली करने पर सवाल उठाए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में कहा ममता बनर्जी हार मान चुकी हैं। बंगाल के लोगों ने दीदी की सरकार हटाने का फैसला कर लिया है।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। अब दिल्ली से मेरठ का सफर ढाई घंटे से घटकर 45 मिनट का हो गया है। गुरुवार की सुबह केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विट कर यह जानकारी दी।
सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2019 से सम्मानित जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। इसे तमिलनाडु चुनाव से जोड़कर देखे जाने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि रजनीकांत का फिल्म इंडस्ट्री के योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।
मोबिक्विक कंपनी के 11 करोड़ उपभोक्ताओं का डाटा लीक होने का आरोप लगा है। जिसके बाद रिज़र्व बैंक ने तत्काल इस मामले में आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही RBI ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी में खामियां पाई जाती हैं, तो उन्हें जुर्माना का सामना करना पड़ेगा।
ख़बरें सुने :
More Stories
नोएडा की झुग्गियों में लगी भीषण आग में दो मासूमों की जिंदा जलकर मौत,कई लोग हुए बेघर
लगातार विरोध के बाद, बीजेपी ने काटा संगीता सेंगर का टिकट
कोरोना के बीच धार्मिक स्थलों पर सीएम योगी का बयान, सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बन्द।
पीएम मोदी का देश के नाम खत, देश में आज टीका उत्सव।
कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइंस, आप भी जाने।