ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को ASI ने मारी गोली, हालत गंभीर

by Priya Pandey
0 comment

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी। घटना उस वक्त हुई जब नब दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। एएसआई गोपाल दास ने करीब से मंत्री पर छह राउंड फायर किए थे, जिसमें से एक गोली सीने में लगी है। आनन-फानन में नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गांधी चौक पर हुई।ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। ASI ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारी है। पुलिसकर्मी ने वाहन से बाहर निकलते ही नव दास पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें एक गोली उनके सीने में लगी है।

हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपित पुलिस कर्मी को हिरासत में लिया गया है। पुलिसकर्मी से पूछताछ जारी है।इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त है।

About Post Author