चीन में दर्ज हुए कोरोना के 3 मामले तो ‘ज़ीरो कोविड पॉलिसी’ के तहत सैंकड़ों उड़ाने रद्द, स्कूल बंद और टूर समूह हुए निलंबित

by MLP DESK
0 comment

चीन में सख्त ज़ीरो-कोविड पॉलिसी के चलते शंघाई में तीन कोरोनोवायरस मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं, कुछ स्कूल बंद कर दिए गए और टूर समूहों को निलंबित कर दिया गया।

 

Credit- Reuters

 

बता दें कि बीजिंग यात्रा प्रतिबंधों और स्नैप लॉकडाउन के माध्यम से अपनी सीमाओं के भीतर कोरोनावायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में काफ़ी हद तक सफल रहा है, लेकिन हाल के महीनों में लगातार घरेलू फ़्लेयर-अप ने इस रणनीति को प्रभावित किया है।

शंघाई के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना पॉजिटिव आए तीन लोग दोस्त हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते सूज़ौ शहर की यात्रा की थी। इन सभी को पूरी तरह से टीका लगाया गया था।

शंघाई के दो प्रमुख हवाई अड्डों से 500 से ज़्यादा उड़ानें थीं जिन्हें शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। शंघाई सरकार ने यह भी निर्देश दिया कि शहर से जुड़े सभी क्रॉस प्रांतीय पैकेज टूर – एक प्रमुख वाणिज्यिक और पर्यटन हब – रद्द कर दिया जाएगा।

 

जारी रहेगी पुरानी नीति

शंघाई कोविड रोकथाम विशेषज्ञ टास्क फोर्स के प्रमुख झांग वेनहोंग ने गुरुवार की ब्री में कहा, “चीन को ‘डायनेमिक ज़ीरो-कोविड’ से बहुत सारे अनुभव हुए हैं, इसलिए हमारी रणनीति नहीं बदलेगी।” उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यह फिर एक ख़तरनाक बीमारी के रूप में उभर सकती है।

 

 

शंघाई से लगभग 100 किलोमीटर दूर सूज़ौ – जिसकी आबादी लगभग 13 मिलियन है – ने पर्यटकों का आना बंद कर दिया है और निवासियों को शहर छोड़ने के लिए नेगेटिव टेस्ट सर्टिफिकेट दिखाने की बात कही है।

ज़ुझाउ के छोटे से शहर में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और यहाँ बस सेवाओं को भी रोक दिया गया है।

About Post Author