गाजियाबाद में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में सो रहे संत पर चाकुओं से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

by motherland
0 comment

गाजियाबाद में स्थित एक मंदिर परिसर में मंगलवार की सुबह करीब 3:00 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक संत पर जानलेवा हमला किया है।

बदमाशों ने संत पर चाकू से हमला किया है। इस हादसे में मंदिर के संत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इस मामले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस बल मंदिर परिसर के चारों तरफ तैनात है।

यह मामला गाजियाबाद की डासना इलाके में स्थित एक देवी मंदिर का है। यह देवी मंदिर काफी मशहूर है। मंदिर के संत स्वामी नरेशानंद है। जो काफी चर्चा में रहते हैं। मंदिर के एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि, रात के समय स्वामी नरेशानंद मंदिर में सो रहे थे। मंगलवार को सुबह करीब 3 बजे अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में आकर स्वामी नरेशानंद पर जानलेवा हमला कर दिया। स्वामी नरेशानंद पर कई बार चाकुओं से हमला कर दिया। मंदिर में हलचल होने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मंदिर में पहुंचकर स्वामी नरेशानंद को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मंदिर के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस फाॅर्स तैनात है। मंदिर के आस-पास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। मंदिर परिरस के लोगों का कहना है कि, स्वामी नरेशानंद की जान को खतरा है। काफी बार इसकी शिकायत पुलिस को प्रशासन को दी गई। लेकिन किसी ने कोई भी सख्ती नहीं की है। जिसकी वजह से यह घटना हुई है।

आपको बता दें कि यह वहीं मदिर है। जिसमें कुछ समय पहले दूसरे समुदाय के बच्चे को पीटा गया था। उस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें बताया जा रहा था कि, दूसरे समुदाय का एक बच्चा मंदिर में पानी पीने के लिए आया और मंदिर में एक युवक में उसको लात-घूसों से पीटा था।

About Post Author