पिछले 24 घन्टे में भारत में आए कोरोना के 15 हज़ार नए मामले, 226 मरीज़ों ने तोड़ा दम

by MLP DESK
0 comment

बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने सूचित किया कि भारत में पिछले 24 घंटों में 15,823 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए, जो कि एक दिन पहले की तुलना में 10.5 प्रतिशत ज़्यादा है।

 

Credit- WHO

 

भारत में कुल कोविड केसलोएड बढ़कर 3,40,01,743 हो गया है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक ज़्यादा दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्य केरल में 7,823 मामले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 2,069 मामले, तमिलनाडु में 1,289 मामले, मिजोरम में 1,224 मामले और पश्चिम बंगाल में 768 मामले हैं।

इन पांच राज्यों में 83.26 प्रतिशत नए मामलों की सूचना दी गई, जिसमें अकेले केरल 49.44 प्रतिशत नए मामले आए हैं। इस दौरान 226 मारीज़ों ने दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृत्यु संख्या बढ़कर 4,51,189 हो गई।

पिछले 24 घंटों में 106 लोगों की मौत के साथ केरल में भी सबसे अधिक हताहत हुए, इसके बाद महाराष्ट्र में 43 लोगों की मौत हुई। इस बीच, पिछले 24 घंटों में कुल 22,844 मरीज़ ठीक भी हुए, जिससे देशभर में कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 3,33,42,901 हो गई।

बुधवार सुबह तक, भारत का रिकवरी रेट 98.06 प्रतिशत थी। साथ ही, पिछले 24 घंटों में भारत के एक्टिव केसलोएड में 7,247 की गिरावट आई है। फ़िलहाल एक्टिव केसलोएड 2,07,653 है।

About Post Author