पिछले 24 घण्टे में भारत में दर्ज हुए कोरोना के 25,920 नए मामले, 492 मरीज़ों ने तोड़ा दम

by Disha
0 comment

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को भारत में 25,920 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए जिससे कुल मामलों की संख्या 42,780, 235 हो गई है।

 

Reuters

 

इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट 2.07% हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत का एक्टिव COVID-19 केसलोएड मंगलवार को घटकर 2,92,092 हो गया, जबकि राष्ट्रीय COVID रिकवरी रेट बढ़कर 98.12% हो गई। इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.76% प्रतिशत दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में 492 ​​​​मौतों की सूचना दी है, जो कुल मिलाकर 5,10,905 हो गई।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में  37,86,806 वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल  1,74,64,99,461 वैक्सीनेशन हो चुका है।

About Post Author