केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को भारत में 58,077 नए कोविड मामले दर्ज किए। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट पिछले दिन के 4.44 प्रतिशत की तुलना में घटकर 3.89 प्रतिशत हो गई है।

Credit- WHO
मंत्रालय ने कहा कि भारत का एक्टिव COVID-19 केसलोएड शुक्रवार को घटकर 6,97,802 हो गया, जबकि राष्ट्रीय COVID रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.76 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में इसी बीच कोरोना से 657 मौतें हुईं जिसके बाद कुल मौतों का आँकड़ा 5,07,177 हो गया है।
भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज शुक्रवार, सुबह 9 बजे तक 171.7 करोड़ से अधिक ख़ुराकों को पार कर गया है। भारत की कम से कम 78 प्रतिशत वयस्क आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है और लगभग 96 प्रतिशत को COVID वैक्सीन की पहली ख़ुराक़ के साथ टीका लगाया गया है।
15-18 वर्ष की आयु के 69 प्रतिशत से अधिक बच्चों को COVID-19 वैक्सीन की पहली ख़ुराक़ मिली है।