India Test Squad For England: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, शुभमन गिल होंगे कप्तान

by Priya Pandey
0 comment

बक्सी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को टेस्ट का नया कप्तान बनाया गया है जबकि ऋषभ पंत उप कप्तान हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम की घोषणा की गई। पीसी के दौरान खुद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भारतीय टीम और उसके कप्तान की घोषणा की।भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बैटिंग स्टार शुभमन गिल बनाए गए हैं। उन्होंने हाल ही में रिटायर हुए रोहित शर्मा की जगह ली है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। बल्लेबाज करुण नायर आठ साल बाद टीम में वापस आए हैं। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने शमी को टीम से बाहर करने पर कहा, “उनकी फिटनेस उस स्तर पर नहीं है, जितनी होनी चाहिए, फिलहाल वह फिट नहीं हैं।” अगरकर ने आगे कहा कि, “फिजियोथेरेपिस्ट ने हमें बताया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।”

टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

About Post Author