नोएडा के 3 भाई-बहन यूक्रेन में एमबीबीएस करने गए, बहने वापस लौटी लेकिन भाई फंस गया

by MotherlandPost Desk
0 comment

यूक्रेन और रूस के बीच आज युद्ध का तीसरा दिन है। जैसे-जैसे युद्ध बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे पूरे विश्व की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। खास तौर पर भारत में रहने वाले हजारों परिवार परेशान हैं। क्योंकि उनके बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हालांकि शनिवार की देर शाम यूक्रेन की एक फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई है। जिसमें 129 छात्र यूक्रेन से वापस भारत अपने वतन आए हैं।

नोएडा के बरौला गांव रहने वाले तीन चचेरे भाई-बहन पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए थे। पढ़ाई के दौरान रूस और यूक्रेन में जंग छिड़ गई और भारतीयों को वापस लौटना पड़ रहा है। अब बरौला गांव में रहने वाली दो चचेरी बहन यूक्रेन से वापस भारत आ गई हैं। लेकिन उनका भाई अभी तक नहीं लौटा है। वह अभी भी यूक्रेन में फंसा हुआ है। ऐसे में इनका परिवार अपने बेटे के स्वास्थ्य और सही सलामत रहने के लिए कामना कर रहा है।

बदोरा गांव की रहने वाली अंजलि कश्यप, मेघा कश्यप और नितिन कश्यप चचेरे भाई-बहन है। तीनों एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए नोएडा से यूक्रेन गए थे। अब वहां पर जंग छिड़ गई तो मेघा कश्यप और अंजलि कश्यप वापस अपनी देश लौट आ गए हैं। लेकिन नितिन वहीं पर फसा रह गया है। अब ऐसे में इनके परिजनों को नितिन की चिंता सता रही है। अंजलि कश्यप और मेघा कश्यप का कहना है कि, यूक्रेन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। ऐसे में भारतीय छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि उनको उम्मीद है कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को जल्द से जल्द अपने वतन लेकर आ जाएगी।

About Post Author