भारत से हजारों छात्र यूक्रेन में डॉक्टर की पढ़ाई करने गए हैं। अब रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले महायुद्ध के दौरान भारतीय छात्रों को दिक्कत हो रही है। इसी बीच ग्रेटर नोएडा की रहने वाली दो सगी बहने यूक्रेन में फंस गई हैं। जिसकी वजह से पीड़ित परिवार काफी परेशान हैं।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित अस्तौली गांव के रहने वाले बिजेंद्र भाटी की दोनों बेटी आंचल भाटी और मोनिका भाटी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई है। आंचल भाटी और मोनिका भाटी यूक्रेन की एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है और दोनों की तीसरी साल चल रही है।
- बिजेंद्र भाटी का कहना है कि, रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले युद्ध के कारण उनकी दोनों बेटियां वहां पर हॉस्टल में फंसी हुई थी। भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश के बाद उनकी दोनों बेटियां किसी तरीके से रोमानिया बॉर्डर पर पहुंची। लेकिन अब वह पिछले करीब 12 घंटे से वहीं पर फंसे हुए हैं। अब उनकी अपनी बेटियों से बातचीत नहीं हो पा रही है। ऐसे में लगातार वह परेशान है। उनको अपनी बेटी की चिंता सता रही है।