तोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम पहुंची सेमीफ़ाइनल में

by MLP DESK
0 comment

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर इतिहास रच दिया है और इसी के साथ वह सेमीफ़ाइनल में पहुँच गई है। भारत के लिए तोक्यो ओलंपिक मैदान से आई यह एक बड़ी ख़ुशख़बरी है।

 

 

विश्व में नंबर-2 की टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए इस मैच में भारत ने एक गोल किया, वहीं ऑस्ट्रेलिया एक भी गोल करने में नाकाम रहा। इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1-0 की बढ़त के साथ जीत हासिल कर ली।

भारत की तरफ़ से यह इकलौता गोल गुरजीत कौर ने किया और इसी इकलौते गोल के दम पर टीम इंडिया ने सेमी फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली। बता दें कि यह पहली बार है जब भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक के सेमी फ़ाइनल में पहुँची है।

 

 

इसके अलावा भारत के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है कि पीवी सिंधू के ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। वहीं भारत की पुरुष हॉकी टीम ने भी 29 वर्षों बाद सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है।

ग़ौरतलब है कि आज चक्का फेंक के फ़ाइनल में कमलप्रीत कौर का फ़ाइनल आज खेला जाना है। उम्मीद की जा रही है कि कमलप्रीत कौर मेडल हासिल कर सकेंगी। वहीं घुड़सवारी में फ़वाद मिर्ज़ा, इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफ़ायर में उतरने वाले हैं। दूसरी ओर निशानेबाज़ी में संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पुरुष 50 मीटर राइफ़ल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन में आज मुक़ाबले के लिए उतरेंगे।

About Post Author