नोएडा में नौकरी करने वाले पिता के शव के साथ 3 दिनों तक भूखे रहे मासूम बच्चे, पड़ोसियों से खाना मांगा तो हुआ खुलासा

by Sachin Singh Rathore
0 comment

उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाले मनोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पिता की मौत के बाद भी उसके बेटे और बेटी अपने पिता के शव के साथ करीब 3 दिन तक रहे थे। करीब 3 दिन बाद मृतक मनोज के बेटे और बेटी अपने पड़ोसियों के घर जाकर कहने लगे कि, “हमको भूख लगी है, हमारे पिता की मौत हो चुकी है, हमको खाना दे दो।” जिसके बाद पड़ोसियों ने जाकर देखा तो व्यक्ति का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

बरेली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, गायत्री नगर में रहने वाला मनोज नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लेकिन लॉकडाउन हो जाने के बाद वह नोएडा से वापस अपने गांव गायत्री नगर चला गया था। बताया जा रहा है कि, मनोज की पत्नी का उससे झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मनोज की पत्नी उसको छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

3 दिन तक लटकी रही लाश

मनोज के एक 4 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। बेटे से बताया कि, उनके पिता की मौत हो चुकी थी। उनके पिता का शव फांसी पर लटका हुआ था। उन्होंने करीब तीन दिनों से कुछ नहीं खाया था। वह अपने पिता के शव के साथ करीब 3 दिनों तक साथ रहे थे।

भूख लगने पर मांगा पड़ोसियों से खाना

ज्यादा भूख लगने के बाद वो पड़ोसियों के घर खाना मांगने गए और उन्होंने पड़ोसियों को बताया कि, उसके पिता का शव फांसी पर लटका हुआ है। उन्होंने 3 दिनों से कुछ नहीं खाया है। उन्हें भूख लगी है, पिता के मरने के बाद उनके घर में कुछ खाने को भी नहीं है। इस बात को सुनकर पड़ोसियों को हैरानी हुई और मनोज के घर जाकर देखा तो दंग रह गए। मनोज का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author