महिला दिवस पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, कोलकाता में महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली

by Priya Pandey
0 comment

पूरी दुनिया आठ मार्च को अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाती है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना राज्य का विकास संभव नहीं है। दूसरी ओर, महिला दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह देबलीना कुमार के नेतृत्व में महिलाओं ने साइकिल रैली निकाली और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर बल दिया।

सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया भर की महिलाओं को मेरी हार्दिक बधाई। आप हमें गौरवान्वित करती हैं। आपके योगदान के बिना, समाज उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता, जहां वह अभी है। हमारा राज्य महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके लिए समाज में अधिक से अधिक योगदान के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेरी शुभकामनाएं।”

आपको बता दें कि दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को समर्पित है। महिलाओं को मान-सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों और के लिए इसका जश्न मनाया जाता है। इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी मजबूत भविष्‍य के लिए लैंगिक समानता जरूरी है।

About Post Author