दौड़ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए नोएडा के प्रदीप मेहरा की बढ़ी मुश्किलें, इस वजह से सबसे ज्यादा परेशान हुए

by MLP DESK
0 comment

सोशल मीडिया में नोएडा में रहने वाला प्रदीप मेहरा काफी वायरल हो रहा है। लेकिन अब उनको काफी परेशानी होने लगी है। प्रदीप मेहरा का कहना है कि, उनके घर पर व्लॉगरों की भीड़ लगी होती है। जिसकी वजह से वो परेशान हो गए है। सिर्फ घर ही नहीं बल्कि रास्ते और जहां पर वो काम करते है। वहां पर भी व्लॉगर पहुंच जाते है और उनसे बात करते है। ऐसे में वो पूरे दिन कुछ नहीं कर पाते। कभी-कभी तो उनको लोग उस समय रोककर खड़े हो जाते है। जब तक प्रैक्टिस करते हुए सेक्टर-16 से बरौला जाते है।

 

 

प्रदीप मेहरा मूलरूप से उत्तराखंड अल्मोड़ा के रहने वाले है। वह नोएडा में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करते है और देर रात को दौड़ लगते हुए सेक्टर-16 से बरौला तक पहुंचते है। प्रदीप मेहरा आर्मी में जाना चाहते है। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी मां भी काफी बीमार रहती है। ऐसे में वो और उनका भाई नोएडा में नौकरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते है और अपनी मां का इलाज करवा रहे है। उनकी मां गंभीर रूप से बीमार है।

प्रदीप मेहरा का कहना है कि, वह आर्मी में जाना चाहते है। लेकिन उनको दौड़ लगाने का समय तक नहीं मिलता है। ऐसे में वो उस समय दौड़ लगते है। जब वो रात के समय सेक्टर-16 से बरौला गांव जाते है। दोनों के बीच 10 किलोमीटर की दूरी है। यह 10 किलोमीटर का सफर प्रदीप मेहरा दौड़ लगाकर तय करते है।

इस दौड़ के समय उनका वीडियो विनोद कापड़ी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर उपलोड कर दिया। जिसे प्रदीप मेहरा पूरे देश में वायरल हो गया है। अब उनके साथ बातचीत करने के लिए देश के तमाम व्लॉगर उनके घर पहुंच रहे है। सुबह से शाम तक व्लॉगरों का उनके घर पर तांता लगा रहता है। जिसके कारण प्रदीप मेहरा काफी परेशान हो चुके है। उनका कहना है कि, वो अब ठीक से काम नहीं कर पा रहे है। प्रदीप मेहरा ने बताया कि, उनको वीडियो और फोटो से कोई दिक्क्त नहीं है। लेकिन अधिकतर व्लॉगर उनके घर की बुरी स्थिति देश के सामने बयां कर रहे है। जो उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उनकी प्राइवेट लाइफ को देश के सामने क्यों दिखाया जा रहा है ?

About Post Author