मुंबई में होगा IPL सीजन 15वें का आयोजन, 20 फरवरी को होगा अंतिम फैसला

by Priya Pandey
0 comment

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में IPL का आयोजन 27 मार्च से मुंबई में ही होना तय हो गया है। खबर के मुताबिक मुंबई में एक से ज्यादा स्टेडियमों की उपलब्धि और अन्य सुविधाओं को देखकर ही मुंबई में आयोजित करने का फैसला किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा 20 फरवरी को की जा सकती है। खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन 12-13 फरवरी को बेंगलुरू में होगा।

BCCI सूत्रों ने द टेलीग्राफ को बताया कि, बोर्ड अभी मुंबई से बाहर की नहीं सोच रहा। कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है। ऐसे में टूर्नामेंट को भारत से बाहर कराने का कोई मतलब नहीं बनता।

इससे पहले BCCI सचिव जय शाह ने कुछ दिन पहले स्पष्ट किया था कि IPL को भारत में ही आयोजित कराने जाने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि था 15 वां सीजन मार्च के आखिरी हफ्ते शुरू हो सकता है और मई के आखिरी हफ्ते तक चल सकता है।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में मुंबई के उन 3 मैदानों का भी जिक्र किया गया है, जिन पर कि IPL 2022 के मुकाबले खेले जाएंगे। ये मुकाबले वानखेड़े, ब्रेबॉर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

About Post Author