देश-विदेश

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला, पांच जवान घायल, एक शहीद

शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के निशात पार्क में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला कर दिया। इस हमले की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस  ने  दी। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ शहीद हो गए और 5 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर हमले के तुरंत बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने हमलावारों को पकड़ने के लिए इलाके को घेर कर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। लेकिन अभी किसी आतंकी का पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांदीपोरा के निशात पार्क के पास सीआरपीएफ की एक संयुक्त पार्टी रुटीन गश्त पर थी। तभी पहले से घात लगाए आतंकियों ने जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। जब तक जवान जवाबी कार्रवाई करते तब तक आतंकी आबादी वाले इलाके का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इस हमले में चार जवान घायल हो गए। घायलों में एक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। बलिदान हुए जवान का नाम जुबेह अहमद शाह है। हमले के तुरंत बाद निशान पार्क इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया। वहां पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान चप्पे चप्पे की तलाश शुरू कर दी है।

Priya Pandey

Recent Posts

अरविंदर सिंह लवली ने दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद से दिया इस्‍तीफा

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिल्‍ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरसल, दिल्‍ली…

4 hours ago

Türkiye’deki Durante Yüksek Oranlı Kazandıran Bahis Siteleri 202

Türkiye'deki Durante Yüksek Oranlı Kazandıran Bahis Siteleri 2024Çevrimiçi En Ba?ar?l? Bahisçiler 2024 Sobre İyi Bahis…

9 hours ago

JMM ने जारी किया स्टार प्रचारकों की लिस्ट, Hemant Soren समेत 40 नेता शामिल

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी किया है। स्टार…

18 hours ago

‘कल्कि 2898 एडी’ की सामने आई नई रिलीज डेट, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर

प्रभास अभिनीत साई-फाई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है।…

20 hours ago

DC vs MI: होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस, रसिख-मुकेश ने लिए 3-3 विकेट

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से…

21 hours ago