किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले प्रधान जतन भाटी हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों ने की भगवान से प्रार्थना

by admin
0 comment

कोरोना वायरस से देश में हाहाकार मचा रखा है। रोजाना भारत में हजारों लोग कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ रहे है। ग्रेटर नोएडा के निवासी और किसानों के लिए हमेश लड़ने वाले प्रधान जतन भाटी कोरोना वायरस का शिकार हो गए है। फिलहाल उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में किया जा रहा है।

जतन भाटी मुलरूप से ग्रेटर नोएडा में स्थित घरबरा गांव के रहने वाले है। वह लगातार किसानों के लिए लड़ाई लड़ते है। इसके अलावा वह समाजवादी पार्टी के नेता भी है। किसान एकता संघ के पदाधिकारी भी है। जतन भाटी में जब कोरोना वायरस की पुष्टि हुई तो जिले के निवासियों में दुख की लहर दौड पड़ी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की जनता के साथ हमारी टीम भी प्रार्थना कर रही है कि, जतन प्रधान जल्द से जल्द इस कोरोना वायरस से ठीक होकर वापस अपने घर लौटें।

About Post Author