ग्रेटर नोएडा: जेवर में जयंत चौधरी ने अवतार सिंह भड़ाना के लिए मांगा वोट, कहा हमारी सरकार करेगी हर वर्ग का उद्धार

by MLP DESK
0 comment

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार की देर शाम को गौतम बुद्ध नगर के जेवर पहुंचे। जेवर विधानसभा से रालोद और समाजवादी पार्टी गठबंधन के टिकट पर अवतार सिंह भड़ाना चुनाव लड़ रहे हैं। जयंत चौधरी ने जेवर विधानसभा के गांव में अवतार सिंह भड़ाना के लिए वोट मांगने का काम किया है। इस दौरान जयंत चौधरी का जेवर में जोरदार स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जयंत चौधरी का स्वागत किया।

 

 

इस दौरान जयंत चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा की सरकार में सैकड़ों किसानों की मौत हुई हैं। हम इन किसानों की मौत का बदला लेकर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। किसानों के साथ भाजपा सरकार दुर्व्यवहार कर रही है और तानाशाही दिखा रही है।

जयंत चौधरी ने आगे बोला कि, हमारे जेवर प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। भारी मतों में जयंत चौधरी को वोट देकर उन्होंने विजय बनवाने की अपील की है। जयंत चौधरी ने अवतार सिंह भड़ाना के लिए डोर टू डोर कैंपेन किया है। इसके अलावा एक जनसभा को भी संबोधित किया है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के सैकड़ों नेता मौजूद रहे।

About Post Author