झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में सरना धर्म कोड समेत कई बड़े वादे किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन की एक संयुक्त प्रेस वार्ता भी आयोजित की गयी।इंडिया गठंबधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े, झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ इंडिया ब्लॉक में शामिल अन्य दल के नेता भी मौजूद रहे। इन सभी नेताओं ने इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र रिलीज किया। इस घोषणा पत्र में सात गारंटी दी गयी है। जिसमें 1932 आधारित खतियान, मंइंयां सम्मान, सामाजिक न्याय, खाद्य सुरक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा और किसान कल्याण की गारंटी दी गयी है।
प्रेस वार्ता को सबसे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार ने एक ऐसी लकीर खींची है जो अलग राज्य होने के बेहतरीन कार्य किया है। विपक्ष के षडयंत्रों का जवाब देते हुए हमने सरकार चलाया. हालांकि अभी एक महीने का कार्यकाल अभी बाकी है। आखिर क्या विकट परिस्थिति आई जो चुनाव कराना पड़ा। चुनाव आयोग के पास शक्तियां हैं इसका सम्मान करता हूं। आज दो चरण में चुनाव हो रहे हैं लेकिन इसस पहले पांच चरणों में चुनाव होते थे।