कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। इस पर कन्हैया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मैं दिल्ली की जनता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने पार्टी का आभार जताया कि उन्हें देश की राजधानी दिल्ली से लोकसभा का टिकट दिया। कहा कि इससे इस फैसले से देश को संदेश जाएगा कि हम लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ रहे हैं।कन्हैया ने इस दौरान कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर कहा कि हम जिन पांच न्यायों की बात कर रहे हैं, उन पर हम खरा उतरने की कोशिश करेंगे। कन्हैया ने कहा कि अगर मनोज तिवारी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए बीते 10 साल में काम किए हैं तो वह बताए कि उन्होंने जनता के लिए कौन-कौन सा काम किया है। अगर जनता के लिए काम किया होगा तो जनता उन्हें अपना समर्थन देगी। कन्हैया ने कहा कि मनोज तिवारी और भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। क्योंकि भाजपा कोई काम नहीं करती है।