उत्तर प्रदेश में पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण में मतदान शुरू हो गया है। आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सभी 55 विधानसभा सीटों पर करीब 10,000 की संख्या में सीएपीएस, होमगार्ड पुलिस, पैरामिलिट्री पुलिस और थाना स्तर की पुलिस तैनात की गई है। उत्तर प्रदेश की इन 55 विधानसभा सीटों पर कुल 586 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। इनमें से 69 महिलाएं भी चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाएं मैदान में उतारी हैं।
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2.02 करोड़ वोटर है। जो आज अपना वोट अपने पसंदीदा वोटर के लिए करेंगे। इन 2 करोड़ से अधिक वोटरों में 1200 से ज्यादा थर्ड जेंडर है। यानी कि 9 जिलों की 58 सीटों पर कुल 1269 ट्रांसजेंडर ही अपना मतदान दे सकते हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव की 58 विधानसभा सीटों पर आज 23404 मतदान स्थल पर वोटिंग हो रही है और कुल 12544 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 58 विधानसभा सीटों पर 1793 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 220 जोनल मजिस्ट्रेट, 109 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2806 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। जो पूरी निगरानी कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, रामपुर मनिहरन, गंगोह, नजीबाबाद, नगीना, बढ़ापुर, धामपुर, नटहौर, बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, असमौली, संभल, स्वार, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक, धनौरा, नवगवान सादत, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखुपुर, दातागंज, बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, बरेली शहर, बरेली कैंट, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुआयां, शाहजहांपुर और ददरौल विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।