दिल्ली में पांचवी बार लागू हुआ लॉकडाउन, अरविंद केजरीवाल ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया

by admin
0 comment

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली में लॉकडाउन की तिथि आगे बढ़ा रही है। अब दिल्ली में 31 मई 2021 की सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। ऐसे में जो भी व्यक्ति कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन और लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, अप्रैल के महीने में एक  ऐसा था, जिस दिन कोरोना के 28 हजार मामले आए थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण पिछले 24 घंटों में केवल 1600 कोरोना के नए मरीज आए है।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब दिल्ली प्रदेश में पांचवी बार लॉकडाउन लगाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि, अप्रैल 2021 के महीने में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जब पूरे देश में आई थी, तो बहुत खतरनाक वेव थी। कोरोना वायरस पर रोकथाम लगाने के लिए दिल्ली में सबसे पहले लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।

उन्होंने बताया कि, दिल्ली प्रदेश में सबसे पहले 20 अप्रैल 2021 को कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण लॉकडाउन लगाया गया था। उन्होंने बताया कि, लॉकडाउन लगाने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। अब दिल्ली प्रदेश में अगर एक दिन में 100 लोगों की जांच की जाती है, तो उनमें से दो या तीन लोग ही कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं। बाकी लोग स्वस्थ पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि, हम कोरोना वायरस पर काफी हद तक काबू पा चुके है। लेकिन अभी तक युद्ध जीते नहीं है। इसलिए कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पांचवी बार लॉकडाउन लगाया जा रहा है। दिल्ली में इस समय कोरोना के 31,308 एक्टिव केस है।

About Post Author