Lucknow: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, घर में अकेली पाकर साथी छात्रों ने किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

by Priya Pandey
0 comment

लखनऊ में 12वीं की छात्रा को उसके घर पर बंधक बनाकर दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दूसरे दिन भी दोनों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता एक निजी विद्यालय से 12वीं की छात्रा है। दोनों आरोपित भी 12वीं के छात्र है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी ने बताया कि छात्रा के घरवालों का आरोप है कि बीती 10 फरवरी को वह घर पर अकेली थी। इस बीच दोनों पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर धमकी दी और पीटा। फिर बंधक बनाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान एक ने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। मुंह खोलने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और चले गए।

छात्रा ने घरवाले को जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के घरवालों ने थाने में तहरीर दी। दोनों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपित दोनों छात्र भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है।

About Post Author