मध्य प्रदेशः जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो कर्मचारियों की मौत

by Priya Pandey
0 comment

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ है। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के एफ 6 सेक्शन में यह धमाका हुआ है। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा धराशायी हो गया। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की खबर आ रही है। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।जानकारी के अनुसार, धमाके में इमारत का एक हिस्सा ढह गया और खबर है कि कई मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। प्रशासन प्रभावित लोगों की पहचान करने और उनकी मदद के लिए बचाव अभियान चला रहा है। इस दुखद दुर्घटना में दो श्रमिकों की मौत की पुष्टि की गई है और गंभीर रूप से घायल नौ अन्य का इलाज किया जा रहा है। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंची हैं। विस्फोट की वजह अभी सामने नहीं आई है।

फैक्ट्री में बनाया जाता है बम

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट मंगलवार सुबह खमरिया में केंद्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध फैक्ट्री में हुआ। यहां बम और विस्फोटक चीजें बनाई जाती हैं।  उन्होंने कहा कि घायलों तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें, ऑर्डनेंस फैक्ट्री सेंसिटिव जोन में आता है। यहां भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद तैयार किया जाता है। यह रक्षा मंत्रालय के अधीन है। सेना के अफसर और कर्मचारी इस फैक्ट्री की पूरी मॉनिटरिंग करते हैं।

About Post Author