Maharashtra Elections: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल

by Priya Pandey
0 comment

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और सूची शनिवार रात जारी कर दी। इस सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची गुरुवार रात को जारी की थी। सूची के अनुसार सांगली से पृथ्वीराज गुलाबराव पाटिल, कोल्हापुर नोर्थ से राजेश भरत लाटकर, अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत और भिवंडी वेस्ट से दयानंद मोतीराम को उतारा है।

इनमें मुंबई की कुछ सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस ने पहली और दूसरी सूची में कांग्रेस ने 48 और 23 कैंडिडेट के नाम घोषित किए थे। कांग्रेस ने अब तक 87 कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने मुंबई की वांद्रे पश्चिम सीट से आसिफ जाकरिया को उतारा है। इसके अलावा मुंबई की अंधेरी पश्चिम सीट से कांग्रेस ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सचिव सांवत को मौका दिया है।

About Post Author