जेवर में 55 वर्षीय महिला से गैंगरेप करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने की फांसी की मांग

by MLP DESK
0 comment

जेवर में 55 साल की दलित महिला से गैंगरेप में शामिल मुख्य आरोपी महेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महेंद्र पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जेवर में 55 साल की दलित महिला से गैंगरेप मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें से अभी तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

इस मामले में गौतम बुद्ध नगर की महिला और बाल सुरक्षा डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि, जेवर गैंगरेप के मुख्य आरोपी महेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी महेंद्र की गिरफ्तारी के 3 दिन के अंदर ही पुलिस कोर्ट में इस मामले की चार्जशीट दाखिल करेगी। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करवाने के लिए वह अपील करेंगी। वहीं, इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के फांसी की मांग की है।

वृंदा शुक्ला ने बताया कि, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला प्रशासन ने पीड़ित को ढाई लाख रुपए की पहली मदद की है। महिला का ऑपरेशन सफल हो गया है। उनकी हालत में सुधार है। महिला के अतरंग अंगों में काफी क्षति पहुंची थी। उन्होंने  बातचीत शुरू कर दी है। आज पुलिस महिला का बयान दर्ज कर रही है।

वृंदा शुक्ला ने बताया कि, जांच टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य सहित खून के नमूने, पीड़िता के कपड़े, चप्पल और घास को गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मुख्य आरोपी महेंद्र पहले लंबा बाल रखता था। घटना से 2 दिन पहले उसने बाल कटवा दिए थे। पीड़िता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बड़े बाल वाले आरोपी ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है।

About Post Author