गुजरात के मेहसाणा में बड़ा हादसा, निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत

by Priya Pandey
0 comment

गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने का मामला सामने आया है। जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई। कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्टरी के लिए भूमिगत टैंक बनाने के वास्ते कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दब गए। उन्होंने बताया, पांच शव बरामद कर लिये गए हैं और तीन से चार अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।जानकारी के अनुसार अभी मजदूर टैंक में पक्की दीवार बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक से ढही मिट्टी में 7 से ज्यादा मजदूर दब गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाई। फिलहाल जेसीबी के जरिए मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है।

 

About Post Author