यूपी चुनाव खत्म होते ही गौतम बुद्ध नगर अवैध धंधे करने वाले और बदमाश सक्रीय हो गए है। नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति लड़कियों की ऑनलाइन बुकिंग करवाता था और फिर लड़कियों को होटल, क्लब, घर और पार्टियों में भेजता था। यह व्यक्ति काफी समय से नोएडा-एनसीआर में सेक्स के लिए लड़कियों की सप्लाई करता था। यह युवक एक लड़की को भेजने के एवज से 5 हजार से 10 हजार रुपए तक ले लेता है।
नोएडा पुलिस ने इस व्यक्ति को कासना से गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति व्हाट्सएप के माध्यम से सेक्स रैकेट चलाता है और व्हाट्सएप पर ही कुछ फोटोस दिखाकर लड़कियों का सौदा तय कर देता है। उसके बाद लड़कियों को होटल, कोठी या मकान जैसे जगहों पर भेजकर पैसे वसूल करता है। आरोपी युवक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है।
आपको बता दें कि पहले भी एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। इसमें 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग भी ऑनलाइन लड़कियों की सप्लाई करते थे। यह लोग व्हाट्सएप और अन्य सोशल प्लेटफार्म के जरिए लड़कियों का सौदा तय करते थे। सूत्रों से यह भी पता चला है कि, इस गैंग में कुछ बड़े लोग भी शामिल है।