मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

by Priya Pandey
0 comment

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और इसके बाद अपना त्याग पत्र उनको सौंप दिया। बता दें की आज ही मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद वह इंफाल लौटे और अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अपने त्यागपत्र में कहा कि अब तक मणिपुर के लोगों की सेवा करना सम्मान की बात रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं हर मणिपुरी के हितों की रक्षा के लिए समय पर कार्रवाई, हस्तक्षेप, विकास कार्य और विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार का बहुत आभारी हूं। बता दें पिछले कई महीनों से मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। इस बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

बीरेन सिंह ने विधानसभा में पेश होने वाले अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही सीएम पद से इस्तीफा दिया। लंबे समय से बीजेपी विधायकों में उनके खिलाफ नाराजगी देखी जा रही थी। मणिपुर के 19 बीजेपी विधायकों ने पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बीरेन सिंह को सीएम पद से हटाने की मांग की थी।

 

About Post Author