ग्रेटर नोएडा में है मायावती का पैतृक गांव, जानिए कितने वोट मिले

by MLP DESK
0 comment

यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए है। गौतम बुद्ध नगर मायावती का गृह जनपद है। मायावती मूलरूप से ग्रेटर नोएडा में स्थित बादलपुर गांव की रहने वाली है और मायावती अपने गांव में ही वोट नहीं पा सकी। यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। इस तरीके से पता चलता है कि, मायावती का अब उनके गांव में ही कोई असर नहीं बचा है।

 

Credit- Deccan Herald

 

अगर इतिहास देखा जाए तो यूपी विधानसभा चुनाव 2012 में मायावती के गांव में बसपा को 1245 वोट मिले थे। इसकी के साथ यूपी विधानसभा चुनाव 2012 में बादलपुर गांव में सबसे ज्यादा वोट बसपा को ही मिले थे। उसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भी बसपा को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बसपा को 924 वोट प्राप्त हुए थे। लेकिन इस बार बादलपुर गांव में ही मायावती भाजपा से पीछे रही है।

अब यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा पहले नंबर पर रही है। भाजपा को बादलपुर गांव में इस चुनाव में 631 वोट मिले है और बसपा को 455 वोट मिले है। तीसरे नंबर पर सपा को सिर्फ 451 मिले है। मायावती अपने पैतृक गांव में ही वोट नहीं पा सकी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा को 451 वोट मिले है।

About Post Author