दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी (AAP) व भाजपा (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने सुल्तानपुरी A वार्ड-43 से जीत दर्ज कर ली है। बता दें कि एमसीडी में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य किसी वार्ड का प्रतिनिधित्व करेगा।
कांग्रेस उम्मीदवार वरुणा ढाका को 6,714 मतों के अंतर से हराया
राज्य चुनाव आयोग ने बॉबी किन्नर की जीत की पुष्टि की है। बॉबी किन्नर ने कांग्रेस उम्मीदवार वरुणा ढाका को 6,714 मतों के अंतर से हराया है। इससे पहले बॉबी ने कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं और अपने पड़ोसियों के जीवन में सुधार करना चाहती हैं। बॉबी ने कहा था कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी।
Bobi, the AAP candidate from Sultanpuri-A ward, wins. For the first time, MCD to have a member of the transgender community. #DelhiMCDElectionResults2022 pic.twitter.com/FfbE9g4Im1
— ANI (@ANI) December 7, 2022