नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी नोएडा को सफाई के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। नोएडा में इस समय अलग-अलग सेक्टरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्राधिकरण के कर्मचारी शहर के लोगों को सफाई के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसी के चलते नोएडा में एक साथ 55 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूक अभियान चलाया गया है। जिसमें नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने भी हिस्सा लिया है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान नोएडा में 55 स्थानों से 1250 किलो वेस्ट प्लास्टिक इकट्ठा किया गया है। इस दौरान नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी मौजूद है। यह अभियान सिर्फ 2 घंटे चला है। अभियान में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया है
नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने बताया कि, नोएडा को स्वच्छता रैंक में नम्बर-1 बनाने के लिए नोएडा में नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा Single use plastic मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की शुरुआत की। यह अभियान नोएडा में विभ्भिन स्थानों पर चलाया गया है। जिसमें नोएडा के अलग-अलग स्थानों से वेस्ट प्लास्टिक को इकट्ठा किया गया है।
इस अभियान की शुरुआत मुख्य रूप से नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर नव ऊर्जा युवा संस्था ने की है। आपको बता दें कि नोएडा इस समय स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में सिटीजन फीडबैक के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।
नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी पूरी मेहनत के साथ नोएडा शहद को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाने में लगी हुई है।
More Stories
एनपीसीएल ने ग्रेटर नोएडा के 84 बिल्डरों को थमाया नोटिस, निवासियों ने लगाया करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी का अरोप
ग्रेटर नोएडा में स्थित सिगरेट के गोदाम में सुरक्षाकर्मी का गला काट कर बदमाशों ने की डकैती
दुनिया के सबसे बड़े खेल के मैदान “नरेंद्र मोदी स्टेडियम” पर छिड़ा विवाद, भाजपा दे रही है सफाई, अमित शाह ने बताई स्टेडियम की खासियत