राजधानी दिल्ली में कोरोना के 5,100 नए मरीज़ मिले हैं। वहीं 17 मरीज़ों की मौत हुई है। 24 घंटे के दौरान 2,340 मरीज़ ठीक हुए हैं।

अभी राजधानी में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 17,332 है। 27 नवंबर के बाद पहली बार राजधानी में 5,000 से ज़्यादा मरीज़ मिले हैं। हालाकि राहत की बात है कि संक्रमण दर पांच फ़ीसदी से नीचे आया है।
पिछले 24 घंटे में राजधानी में एक लाख से ज़्यादा टेस्ट हुए हैं। पहली बार राजधानी में एक दिन में इतने टेस्ट हुए हैं। आज से राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ़्यू रहेगा। इस दौरान आवाजाही पर रोक रहेगी। हालाकि ये नियम ज़रुरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए लागू नहीं है। सरकार को उम्मीद है कि कर्फ़्यू के ज़रिए कोरोना के मामलों को रोकने में मदद मिलेगी।
More Stories
राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर, यूपी में मामले 12 हज़ार के पार
प्रशांत किशोर की क्लबहॉउस ऑडियो चैट लीक, बोले हिम्मत हो तो जारी करें पूरी चैट
नाईट कर्फ्यू के दौरान भी नहीं रुक रहे अवैध धंधे, एनसीआर के बार मे पुलिस ने मारा छापा, 4 लड़कियां एक लड़के के साथ…
दिल्ली में सख़्ती पर लॉक डाउन नही : केजरीवाल
अमेरिकी रैपर DMX का निधन, बॉलीवुड के लोगों ने दी श्रद्धांजलि