Morning News Headlines

by Sachin Singh Rathore
0 comment

1- ओलिंपिक मेडल से बस एक कदम दूर अदिति, टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक इतिहास रचने के करीब हैं। 23 साल की अदिति महिलाओं के इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले के तीसरे राउंड के बाद दूसरे नंबर पर हैं। अमेरिका की कोरडा नेली पहले नंबर पर हैं। आज चौथा राउंड खेला जा रहा है। अगर अदिति नेली के 3 स्ट्रोक की बढ़त को खत्म करने में कामयाब हो जाती हैं तो वे गोल्ड मेडल भी जीत सकती हैं।

2- रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप की डील पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर-रिलायंस रिटेल डील मामले में अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रिलायंस-फ्यूचर रिटेल डील पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिलायंस, फ्यूचर ग्रुप की रिटेल संपत्ति खरीदने के सौदे पर आगे नहीं बढ़ सकता है। यह फैसला मुकेश अंबानी के लिए बड़ा झटका है। फैसला आते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1.3 लाख करोड़ रुपए घट गया।

3- विवादित पॉइंट में हटीं भारत-चीन की सेनाएं, भारत और चीन के बीच 12वें राउंड की मिलिट्री कमांडर लेवल की बातचीत के बाद दोनों देशों ने ईस्टर्न लद्दाख के गोगरा हाइट्स से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है। वहां बने अस्थाई निर्माण और ढांचे भी तोड़ दिए गए हैं। सेना ने कहा है कि 31 जुलाई को दोनों पक्षों में कोर कमांडर लेवल की बातचीत हुई थी। मीटिंग में पेट्रोलिंग पॉइंट 17A से दोनों देशों की सेनाओं ने हटने का फैसला लिया था।

5- वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार, भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सरकार के मुताबिक, शुक्रवार शाम 7 बजे तक 50.03 करोड़ डोज लगाए गए हैं। शुक्रवार को ही 43.29 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

4- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला, केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि ये अवॉर्ड देश की जनता की भावनाओं का सम्मान करेगा। खेल रत्न अवॉर्ड भारतीय खेलों का सर्वोच्च पुरस्कार है। सरकार ने 1991-92 में इसकी शुरुआत की थी। सबसे पहला अवॉर्ड ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को मिला था।

About Post Author