Morning News Headlines : सुबह की सुर्खियों पर एक नज़र

by Sachin Singh Rathore
0 comment

1- मिनिमम और मैक्सिमम फेयर की सीमा बढ़ी, हवाई यात्रा करने वाले लोगों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मिनिमम और मैक्सिमम किराए की सीमा बढ़ा दी है। इससे एयरलाइंस कंपनियां किराया बढ़ा सकती हैं। मिनिमम किराया 10% और मैक्सिमम 13% बढ़ेगा। 40 मिनट की यात्रा के लिए मिनिमम किराया 2,900 रुपए होगा। पहले यह 2,600 रुपए था। इसके लिए मैक्सिमम किराया 8,800 रुपए होगा।

2- आधार नंबर को वोटर कार्ड और मतदाता सूची से जोड़ने की तैयारी, केंद्र सरकार आधार कार्ड को वोटर लिस्ट और वोटर ID कार्ड से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इससे फर्जी वोटिंग रोकने में मदद मिलेगी। यूपी सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सरकार इस पर फैसला ले सकती है। इसके लिए केंद्र सरकार को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के साथ आधार एक्ट में संशोधन करना होगा। साथ ही डेटा प्रोटेक्शन फ्रेमवर्क की भी जरूरत होगी।

3- ट्विटर ने इंडिया MD मनीष माहेश्वरी को हटाया, ट्विटर ने अपने इंडिया MD मनीष माहेश्वरी को पद से हटा दिया है। उन्हें सीनियर डायरेक्टर बनाकर अमेरिका भेजा गया है। वे नए मार्केट्स में रेवेन्यू, स्ट्रैटजी एंड ऑपरेशंस का काम देखेंगे। भारत में मनीष के MD रहते ट्विटर कई विवादों में घिर गई थी। बताया जा रहा है कि भारत में ट्विटर की सेल्स हेड कनिका मित्तल और बिजनेस हेड नेहा शर्मा कत्याल अब ट्विटर इंडिया को लीड करेंगी।

Credit- Reuters

4- आदि गोदरेज ने छोड़ा गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन का पद, गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन आदि गोदरेज ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के बोर्ड ने आदि गोदरेज का इस्तीफा मंजूर कर लिया। वे मानद चेयरमैन के तौर पर कंपनी के साथ बने रहेंगे। हालांकि, गोदरेज ग्रुप का चेयरमैन पद अभी उनके पसा ही रहेगा। कंपनी की कमान अब उनके भाई नादिर गोदरेज के हाथों में आ जाएगी। नादिर फिलहाल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

5- अफगानिस्तान में भारत के बनाए फ्रेंडशिप डैम पर तालिबान का कब्जा, तालिबान 7 दिन में अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार समेत 19 प्रांतों पर कब्जा कर चुका है। तालिबान के खिलाफ लड़ने वाले लोग भी अब सरेंडर करने लगे हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम हेरात प्रांत के गर्वनर रहे और भारत के करीबी इस्माइल खान का है। हेरात में ही भारत की मदद से 2016 में बनाए गए अफगानिस्तान-इंडिया फ्रेंडशिप डैम पर भी तालिबान ने कब्जा कर लिया है।

Credit AP

About Post Author