सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने फल वितरित करके मनाया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन , मोहित बेनीवाल ने कहा- आज हम दुश्मन के सोचने से पहले हम वार कर देते है

by admin
0 comment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । पीएम मोदी के जन्मदिन पर नोएडा भाजपा ने सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत की।

जिसके चलते जगह-जगह सेवा के कार्य हुए। इसकी शुरुआत सबसे पहले सेक्टर-30 में स्थित सरकारी अस्पताल से हुई। जहां पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने मरीजों को वार्ड में जाकर फल वितरित किए। नोएडा सेक्टर 110 में स्थित समुदयिक स्वास्थ्य केंद्र भंगेल में विधायक पंकज सिंह और नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद व्रध आश्रम गुरुकुल सेक्टर 115 सोरखा में भी सांसद ने फल वितरण किए। फल वितरण का कार्यक्रम भाजपा के ओबीसी मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा ने संयुक्त रूप से किया।

संसाद डॉक्टर महेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस सेवा समर्पण अभियान के माध्यम से हमें भी सेवा कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाना चाहिए।

इसके बाद आनंदी फार्म हाउस सेक्टर 51 में प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन को देखते 71 जवान और 71 किसानों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहे। साथ ही विधायक पंकज सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नगर, क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजा गुर्जर, जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी, किसान मोर्चा राष्ट्रीय सदस्य बृजपाल चौहान, प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी अमित त्यागी आदि मौजूद रहे। ये कार्यक्रम किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया।

पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी और कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री अपने निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात हैं। उन्होंने भारत को एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनके विज़न और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है। हम सभी को उनके विजन को पूर्ण करने में अपना हर सम्भव सहयोग देना चाहिए। किसानों के सम्मान समारोह पर उन्होंने कहा कि हमारे देश किसानों का देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन में देश कि किसान सबसे ऊपर है और उनके विकास के लिए सरकार तात्पर्य है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि एक समय था जब हमारे बॉर्डर पर दुश्मन अटैक करता था और दिल्ली में बैठी सरकार सोचती रह जाती थी और इस बीच में हमारे कई जवान शहीद हो जाते थे। आज नरेंद्र मोदी की सरकार में दुश्मन के सोचने से पहले हम जवाब दे देते हैं। ऐसे मज़बूत नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और कल्याणकारी नीतियों वाले प्रधानमंत्री को हम सब मिल कर जन्मदिन पर बधाई देते हैं।

इन मौके पर मनोज गुप्ता नोएडा जिलाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष इंद्रजीत जाटव, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर आवना, मंडल अध्यक्ष राम मेहर कौशिक, गोपाल गौर, उमेश त्यागी, योगेन्द्र चौधरी महेश अवाना, मनीष शर्मा, गिरिजा सिंह, तन्मय शंकर, मनोज चौहान, रवि यादव, प्रमोद बहल, चमन अवाना, राम निवास यादव, मुक्तानंद शर्मा, गणेश जाटव, लोकेश यादव, विक्रम सिंह, शारदा चतुर्वेदी, पुष्पा भट्ट, शिवानी शारदा, मनमोहन चौहान, नवाब चौधरी, भगत भाटी और अजय गौतम आदि कार्यकर्ता रहे।

About Post Author