हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की नायब सिंह सैनी ने ली शपथ, अनिल विज सहित इन्हें मिली मंत्रिमंडल में जगह

by Priya Pandey
0 comment

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला मौजूद रहे।शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद। शपथ ग्रहण के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं। नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।  कैबिनेट में दो महिलाओं को भी जगह मिली है. विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटें मिली थी। कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली थी। कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी, आरती राव, श्याम सिंह राणा, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर सहित 13 मंत्रियों ने शपथ ली है।

About Post Author